शिविर में 14 यूनिट रक्त संग्रहित

सदर हॉस्पिटल स्थित रक्त केंद्र के तत्वावधान में मंगलवार को गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय में रक्तदान शिविर लगाया गया.

खूंटी. सदर हॉस्पिटल स्थित रक्त केंद्र के तत्वावधान में मंगलवार को गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय में रक्तदान शिविर लगाया गया. शिविर का शुभारंभ जिला समादेष्टा चारो उरांव और उपाधीक्षक डॉक्टर आनंद किशोर उरांव ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर जिला समादेष्टा चारो उरांव ने बताया कि रक्तदान महादान होता है. एक स्वस्थ इंसान को हर जरूरतमंद के लिए रक्तदान हेतु आगे आना चाहिए. उन्होंने स्वयं रक्तदान कर उपस्थित जवानों का हौसला बढ़ाया. उपाधीक्षक डॉक्टर आनंद किशोर उरांव ने बताया कि आये दिन जिले में थैलीसीमिया, दुर्घटना के शिकार मरीज, गंभीर एनीमिया के मरीजों को रक्त की आवश्यकता पड़ती है. काउंसलर निशांत झा ने उपस्थित सभी जवानों को स्वास्थ्य जांच और रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया. शिविर में कुल 14 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. शिविर को सफल बनाने में गृह रक्षा वाहिनी के निरीक्षक ओम सती, कंपनी कमांडर ऋषिकेश, रिंकी कुमारी, सरस्वती देवी, रक्त केंद्र के सुजीत नाग, विकास साहू, पूनम कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >