खूंटी में दो दिन में 27 एकड़ में पोस्ते की फसल नष्ट

खूंटी : जिला पुलिस द्वारा पिछले दो दिनों के अभियान में 27 एकड़ में पोस्ते की फसल को नष्ट किया गया. सायको थाना क्षेत्र के कुदा, नासिल्ली, कूड़ापूर्ति व सायको में 18 एकड़ जबकि मारंगहादा थाना क्षेत्र के सेमतामढ़ा, तिलमा और सलगाडीह क्षेत्र में नौ एकड़ में अवैध पोस्ते की फसल को नष्ट किया गया. […]

खूंटी : जिला पुलिस द्वारा पिछले दो दिनों के अभियान में 27 एकड़ में पोस्ते की फसल को नष्ट किया गया. सायको थाना क्षेत्र के कुदा, नासिल्ली, कूड़ापूर्ति व सायको में 18 एकड़ जबकि मारंगहादा थाना क्षेत्र के सेमतामढ़ा, तिलमा और सलगाडीह क्षेत्र में नौ एकड़ में अवैध पोस्ते की फसल को नष्ट किया गया. एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि पोस्ते की अवैध खेती के खिलाफ जिला पुलिस लगातार अभियान चला रही है. पोस्ते की अवैध खेती करनेवाले और संरक्षण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >