मुख्यमंत्री 17 को करेंगे खूंटी में कई योजनाओं का उद्घाटन

जिले को मिलेगी ब्लड बैंक की सौगात जापूद में पावर ग्रिड का होगा उद्घाटन परिसंपत्तियों का किया जायेगा वितरण खूंटी : मुख्यमंत्री रघुवर दास 17 सितंबर को कचहरी मैदान में राज्य स्तर पर विविध योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इस दिन मुख्यमंत्री कर्रा प्रखंड को छोड़ कर अन्य सभी प्रखंड़ों को सौगात के रूप में एकलव्य […]

जिले को मिलेगी ब्लड बैंक की सौगात

जापूद में पावर ग्रिड का होगा उद्घाटन
परिसंपत्तियों का किया जायेगा वितरण
खूंटी : मुख्यमंत्री रघुवर दास 17 सितंबर को कचहरी मैदान में राज्य स्तर पर विविध योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इस दिन मुख्यमंत्री कर्रा प्रखंड को छोड़ कर अन्य सभी प्रखंड़ों को सौगात के रूप में एकलव्य विद्यालय देंगे. जिला मुख्यालय में नवनिर्मित रक्तसंग्रह केंद्र व जापूत स्थित विद्युत ग्रिड सहित अन्य विद्युत उपकेंद्र का उद्घाटन करेंगे.
परिसंपतियों का वितरण भी करेंगे. कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई. इसमें मुख्यमंत्री के आगमन तिथि को जिले में यातायात, सुरक्षा, हेलीपैड का निर्माण, आयोजन स्थल पर मंच, पंडाल आदि की उचित व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया गया. अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गयी.
बैठक में कार्यक्रम संचालन के लिए परियोजना निदेशक आइटीडीए मुख्य आयोजन समिति का गठन किया गया. इस समिति के सदस्यों में डीडीसी, अपर समाहर्ता, एसडीओ, जिला नजारत उपसमाहर्ता, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), जिला नाजीर, कार्यपालक अभियंता आरइओ, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग और डीपीएम जेएसएलपीएस शामिल हैं. उपायुक्त ने सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम के सफल संचालन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >