पीएनबी सात प्रतिशत दर पर दे रहा है महिला समूहों को कर्ज

हुटाप में ऋण के लिए भरा गया फार्म खलारी :पंजाब नेशनल बैंक की खलारी शाखा प्रखंड की महिला समूहों को सशक्तीकरण के लिए कर्ज देगा. इसके लिए हुटाप पंचायत सचिवालय में बैंक साथी सुनीशा केरकेट्टा व पंचायत की मुखिया आशा देवी की उपस्थिति में फॉर्म भरा गया. सुनीशा केरकेट्टा ने बताया कि बैंक मात्र सात […]

हुटाप में ऋण के लिए भरा गया फार्म

खलारी :पंजाब नेशनल बैंक की खलारी शाखा प्रखंड की महिला समूहों को सशक्तीकरण के लिए कर्ज देगा. इसके लिए हुटाप पंचायत सचिवालय में बैंक साथी सुनीशा केरकेट्टा व पंचायत की मुखिया आशा देवी की उपस्थिति में फॉर्म भरा गया.

सुनीशा केरकेट्टा ने बताया कि बैंक मात्र सात फीसदी ब्याज पर कर्ज दे रहा है. प्रत्येक वर्ष एक लाख रुपये का कर्ज दिया जायेगा. बैंक के साथ लेन-देन अच्छा रहा तो पांच वर्ष तक प्रत्येक वर्ष एक-एक लाख रुपये कर्ज मिलेगा. सरकार महिलाओं को स्वरोजगार और सशक्तीकरण के लिए समूहों को कर्ज दे रहा है.

हुटाप में कुल 21 समूह हैं, जिनमें जैतून आजीविका सखी मंडल, गंगा आजीविका सखी मंडल, मां सरस्वती आजीविका सखी मंडल, साहनी आजीविका सखी मंडल का शनिवार को फॉर्म दिया गया. बचे हुए अन्य समूहों का भी फॉर्म भरा जायेगा. इस मौके पर समूह की शांति देवी, चंदा देवी, उर्मिला देवी, चमेली देवी, रोशन परवीन, फरहाना परवीन, पंचमी देवी, ललिता देवी, रतनी देवी, खुशबू देवी आदि उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >