धरना का विरोध करेंगे ग्रामीण

डकरा : चूरी परियोजना के अंतर्गत पाहन टोगंरी, राय, धवैयाटांड़, भेलवाटांड़, मनुटांड़ व बरवाटांड़ के ग्रामीणों की कमेटी को भंग करने एवं जॉय माइनिंग में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग को लेकर जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी के 12 जून को महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित धरना का ग्रामीणों ने विरोध करने का निर्णय […]

डकरा : चूरी परियोजना के अंतर्गत पाहन टोगंरी, राय, धवैयाटांड़, भेलवाटांड़, मनुटांड़ व बरवाटांड़ के ग्रामीणों की कमेटी को भंग करने एवं जॉय माइनिंग में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग को लेकर जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी के 12 जून को महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित धरना का ग्रामीणों ने विरोध करने का निर्णय लिया है. ग्रामीणों ने इस संबंध में शनिवार को बैठक की. इसकी जानकारी महाप्रबंधक एमके राव, खलारी सीओ, डीएसपी व थाना प्रभारी को लिखित रूप में दिया है.

जीएम ने पुलिस को पत्र लिखा : महाप्रबंधक एमके राव ने धरना कार्यक्रम व ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए शनिवार को खलारी पुलिस को एक पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि चूरी परियोजना को चलाने के लिए तर्कसंगत व व्यावहारिक तरीके से एक व्यवस्था ग्रामीणों को विश्वास में लेकर बनायी गयी है. जिसके माध्यम से अभी तक चूरी परियोजना शांतिपूर्वक चल रहा है. लेकिन कुछ लोग ग्रामीणों को भड़का कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने मामले पर कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >