पुलवामा के शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

खलारी : विस्थापित प्रभावित मोर्चा व आंबेडकर विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में कश्मीर के पुलवामा में फिदायीन हमला में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. शहीदों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल जला कर शोकसभा आयोजित की गयी. अध्यक्षता अशोक राम ने की. शोक सभा में मानवता के दुश्मन पाकिस्तान तथा उसके द्वारा पोषित […]

खलारी : विस्थापित प्रभावित मोर्चा व आंबेडकर विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में कश्मीर के पुलवामा में फिदायीन हमला में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. शहीदों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल जला कर शोकसभा आयोजित की गयी. अध्यक्षता अशोक राम ने की. शोक सभा में मानवता के दुश्मन पाकिस्तान तथा उसके द्वारा पोषित आतंकवादी गतिविधियों की निंदा की गयी. मोर्चा के अध्यक्ष छोटन तुरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी पाकिस्तान पर हमला कर सभी आतंकवादियों का खात्मा करें.

सैनिकों की सहायता तथा पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए यदि स्वीकृति मिले तो मोर्चा के कार्यकर्ता बोर्डर पर जाने के लिए तैयार हैं. इस मौके पर नागेशर गंझू, मंतोष रजक, मजहर आलम, अशोक राम, अरुण पासवान, आनंद तुरी, शिवशंकर राम, बिनोद राम, शिबू तुरी, अशोक मुंडा, दशरथ कुमार, पुसन तुरी, मनोज भुइंया, गोपाल मुंडा, लक्की पासवान, मंटू लोहरा, रवि तुरी, राहुल कुमार, चमन तुरी, सरोज चौधरी, किरण केरकट्टा, रमेश तुरी, कुलदीप लोहरा, सोनू कुमार आदि उपस्थित थे.

डकरा : चूरी उत्तरी पंचायत में सक्रिय विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़े लोगों ने सोमवार को देर शाम कैंडल मार्च निकाल कर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी. मार्च में शामिल पंचायत के विभिन्न गणमान्य लोगों ने पंचायत भवन से मार्च निकाला और काली मंदिर के समक्ष पाकिस्तान के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. कैंडल जला कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट मौन रह कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >