पंडाल में अश्लील गीत बजाने पर होगी कार्रवाई

खलारी : सरस्वती पूजा को लेकर खलारी थाना में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता इंस्पेक्टर अहमद अली ने की. बैठक में सदस्यों ने पूजा व प्रतिमा विसर्जन के दौरान क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग की मांग की. इंस्पेक्टर ने पूजा समितियों को निर्देश दिया कि पंडाल में लाउडस्पीकर कम आवाज में तथा भड़काऊ व अश्लील […]

खलारी : सरस्वती पूजा को लेकर खलारी थाना में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता इंस्पेक्टर अहमद अली ने की. बैठक में सदस्यों ने पूजा व प्रतिमा विसर्जन के दौरान क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग की मांग की. इंस्पेक्टर ने पूजा समितियों को निर्देश दिया कि पंडाल में लाउडस्पीकर कम आवाज में तथा भड़काऊ व अश्लील गीत न बजाएं.

इस निर्देश का पालन नहीं करने वालों की खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. मौके पर थाना के जगरनाथ पांडेय, रामजनम प्रसाद, कविराज किस्कू, जिप सदस्य रतिया गंझू, पंसस मुन्ना देवी, मुखिया मानसी देवी, बूटन मुंडा, इंदिरा देवी, इस्माइल अंसारी, बाबू खान, तजमूल अंसारी, पृथ्वी सिंह, मुन्ना मिश्रा, जगेश्वर राम सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >