खूंटी : चोरी की पांच बाइक के साथ पांच गिरफ्तार

एसपी को मिली सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी खूंटी : एसपी आलोक के निर्देश पर खूंटी पुलिस ने अकता व तुपुदाना ओपी (रांची) क्षेत्र के ग्राम कमदा, हरदाग व डाहुटोली साहिदा में छापेमारी कर चोरी की स्कूटी सहित पांच मोटरसाइकिल बरामद किया. साथ ही इस मामले मेें अन्नु महतो व वंदना मुंडा (अकता निवासी), […]

एसपी को मिली सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
खूंटी : एसपी आलोक के निर्देश पर खूंटी पुलिस ने अकता व तुपुदाना ओपी (रांची) क्षेत्र के ग्राम कमदा, हरदाग व डाहुटोली साहिदा में छापेमारी कर चोरी की स्कूटी सहित पांच मोटरसाइकिल बरामद किया.
साथ ही इस मामले मेें अन्नु महतो व वंदना मुंडा (अकता निवासी), मन्नू पाहन व सूरज संगा (हरदाग) व रमेश लिंडा (डाहुटोली) को गिरफ्तार कर लिया. इन लोगों ने पुलिस को बताया कि दूसरे जिलों से मोटरसाइकिल की चोरी कर गांवों में कम मूल्य पर बेचते थे. पूछताछ के बाद पुलिस ने उक्त पांचों को जेल भेज दिया. एसपी को सूचना मिली थी कि ग्राम अकता में एक गिरोह चोरी की मोटरसाइकिल की बिक्री करने आया है.
इस सूचना पर खूंटी थानेदार राजेश प्रसाद रजक, पुअनि अनवर आलम, पुष्पराज कुमार, हसरत जमाल, बिरजू प्रसाद, सअनि ललित केरकेट्टा, राजीव रंजन कुमार, नरेश सिंह ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर उक्त पांचों को चोरी की पांच मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया. बरामद वाहनों में एक स्कूटी, दो अपाची, एक एग्नेटर व एक पल्सर मोटरसाइकिल शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >