ग्रामीण फुटबॉल प्रतिभा महोत्सव संपन्न, नीलू फैंस क्लब कुलहुटू बना विजेता

कर्रा : ग्रामीण फुटबॉल प्रतिभा महोत्सव का फाइनल मंगलवार को पदमपुर मैदान में नीलू फैंस क्लब कुलहुटू बनाम फुटबॉल क्लब आटा के बीच खेला गया. जिसमें नीलू फैंस क्लब कुलहुटू दो गोल से विजयी रहा. मुख्य अतिथि मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि कर्रा प्रखंड के खेल प्रेमियों की यह बड़ी पहल है कि […]

कर्रा : ग्रामीण फुटबॉल प्रतिभा महोत्सव का फाइनल मंगलवार को पदमपुर मैदान में नीलू फैंस क्लब कुलहुटू बनाम फुटबॉल क्लब आटा के बीच खेला गया. जिसमें नीलू फैंस क्लब कुलहुटू दो गोल से विजयी रहा. मुख्य अतिथि मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि कर्रा प्रखंड के खेल प्रेमियों की यह बड़ी पहल है कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में नीलू फैंस क्लब के माध्यम से इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन कराया जा रहा है.
जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला रहा है. टूर्नामेंट में 40 गांव के फुटबॉल क्लबों ने भाग लिया. सभी को क्लब की अोर से वॉलीबॉल व नेट तथा लूडो दिया गया. वहीं विजेता व उपविजेता टीम को एक-एक खस्सी व मोमेंटो दिया गया. तीसरे स्थान पर रहनेवाले नीलू फुटबॉल क्लब तस्की को खस्सी देकर सम्मानित किया गया. टूर्नामेंट का संचालन चरण खलखो ने किया. इससे पूर्व वनकुली महिला समिति की सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया.
मौके पर भाजपा नेता विनोद प्रसाद सोनी, घुरन महतो, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राम महतो, तेंबा उरांव, डहरू उरांव, अर्जुन बखला, कलिंद्र राम, ज्ञान रंजन सिंह, बालकिशुन महतो, असरफ सिंह उपस्थित रहे. टूर्नामेंट को सफल बनाने में अध्यक्ष बिरसा धान, सचिव चरण खलखो, कोषाध्यक्ष अालोक नायक, सुधीर धान, विजय खलखो, पवन कुजूर, रवि धान, सोहन महतो, शंकर महतो, दुखन उरांव, दुर्गा लकड़ा, जयराम उरांव, बिरतू महतो, राजू मुंडा, मंगू बरला, प्रेम कुमार महतो की अहम भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >