रांची : जुलूस में शामिल हुए सुबोधकांत सहाय

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय बुधवार को पैगंबर इस्लाम हजरत मोहम्मद की याद में निकाले गये जुलूस में शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने लोगों को मुबारकबाद देते हुए हजरत मोहम्मद के उपदेशों को लोगों के बीच रखा. साथ ही उनके उपदेशों पर अमल करने की बात कही़ श्री सहाय […]

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय बुधवार को पैगंबर इस्लाम हजरत मोहम्मद की याद में निकाले गये जुलूस में शामिल हुए.
इस मौके पर उन्होंने लोगों को मुबारकबाद देते हुए हजरत मोहम्मद के उपदेशों को लोगों के बीच रखा. साथ ही उनके उपदेशों पर अमल करने की बात कही़ श्री सहाय मेन रोड, कर्बला चौक, रतन चौक, सुजाता, राजेंद्र चौक होते हुए डोरंडा स्थित पीर बाबा के मजार तक गये. इस बीच श्री सहाय दर्जनों कैंप में शामिल हुए. कई जगह उनका स्वागत किया गया. मौके पर विनय सिन्हा दीपू, अजय नाथ शाहदेव, परवेज आलम, दीपक ओझा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >