खलारी : ट्रक की ठोकर से टेंपो क्षतिग्रस्त, आठ घायल

खलारी : थाना क्षेत्र के हुटाप मोड़ पर रविवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में ठोकर मार दी. जिससे टेंपो पर सवार आठ लोग घायल हो गये. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा. वहीं दुर्घटना से टेंपो सड़क से नीचे उतर गया. जिससे उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त […]

खलारी : थाना क्षेत्र के हुटाप मोड़ पर रविवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में ठोकर मार दी. जिससे टेंपो पर सवार आठ लोग घायल हो गये. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा. वहीं दुर्घटना से टेंपो सड़क से नीचे उतर गया. जिससे उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस 108 एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंची. टेंपो में फंसी महिलाअों को बाहर निकाला. घायलों को रिम्स पहुंचाया गया. घायल चान्हो थाना क्षेत्र के बारीडीह व चंडीस्थान के रहनेवाले बताये जा रहे हैं. सभी खलारी बाजारटांड़ रविवार साप्ताहिक हाट से घर लौट रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >