धान व्यवसायी से चार लाख की लूट

खूंटी : मुरहू के इट्ठे-खूंटी पथ पर अपराधियों ने हथियार दिखा कर धान व्यवसायी पवन मिश्र से करीब चार लाख रुपये लूट लिये. घटना शुक्रवार दिन के करीब 10 बजे की है. घटना की सूचना मिलते ही मुरहू पुलिस ने अपराधियों के भागने की दिशा में पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. पुलिस ने शक […]

खूंटी : मुरहू के इट्ठे-खूंटी पथ पर अपराधियों ने हथियार दिखा कर धान व्यवसायी पवन मिश्र से करीब चार लाख रुपये लूट लिये. घटना शुक्रवार दिन के करीब 10 बजे की है. घटना की सूचना मिलते ही मुरहू पुलिस ने अपराधियों के भागने की दिशा में पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. पुलिस ने शक के आधार पर इट्ठे के एक युवक को हिरासत में लिया है.

जानकारी के मुताबिक इट्ठे निवासी पवन मिश्र अपने पुत्र सोनू के साथ मोटरसाइकिल से खूंटी साप्ताहिक हाट धान क्रय करने आ रहे थे. जैसे ही वे इट्ठे मार्टिन बंगला के बीच सुनसान जगह पर पहुंचे. घात लगाये आठ-10 अपराधियों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक दी. पवन मिश्र को रिवॉल्वर दिखा कर थैले में रखे चार लाख रुपये लूट लिये. अपराधियों ने जाते समय पवन की मोटरसाइकिल की चाबी भी छीन ली. पुलिस को घटना की सूचना नहीं देने की धमकी देकर अलग-अलग मोटरसाइकिल से खूंटी की ओर फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >