युवा खेल पर दें ध्यान, संसाधन उपलब्ध करायेंगे : सुदेश

सोनाहातू : गांव में खेल प्रतिभाओं को उचित मंच देने का काम करेंगे. ग्रामीण युवक खेल पर ध्यान दें, संसाधन हम उपलब्ध करायेंगे. उक्त बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कही. वे राहे प्रखंड के सताकी भेलवाटीकर मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के मौके पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि खेल से क्षेत्र की […]

सोनाहातू : गांव में खेल प्रतिभाओं को उचित मंच देने का काम करेंगे. ग्रामीण युवक खेल पर ध्यान दें, संसाधन हम उपलब्ध करायेंगे. उक्त बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कही.
वे राहे प्रखंड के सताकी भेलवाटीकर मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के मौके पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि खेल से क्षेत्र की पहचान होगी. टूर्नामेंट में सताकी की टीम ने बुंडू की टीम को हराया. विजेता को 15 हजार तथा उपविजेता को 10 हजार रुपये पुरस्कार दिया गया.
पांच-पांच हजार तृतीय पुरस्कार पैका व चतुर्थ पुरस्कार आराडीह को दिया गया. मौके पर जिप सदस्य रजिया खातून, जयपाल सिंह, संजय सिद्धार्थ, रंगबहादुर महतो, महादेव महतो, मुखिया शर्मिला देवी, सुरेश मुंडा, उमेश प्रसाद, दुर्लभ महतो, विशेश्वर महतो, धनंजय महतो, दिगंबर महतो सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >