डकरा : एनके एरिया असैनिक विभाग में 11 लाख रुपये का टेंडर डालने को लेकर ठेकेदारों के बीच मारपीट हुई. दोनों पक्षों ने खलारी थाना में इस संबंध में मामला दर्ज कराया है.
विश्वनाथ यादव ने संतोष सिंह, सचिन सिंह, गुड्डू सिंह और शेखर सिंह पर डकरा पोस्ट ऑफिस के नजदीक घेर कर पीटने और 20 हजार रुपये लूट लेने का आरोप लगाया है. वहीं संतोष सिंह और सचिन सिंह का आरोप है कि महाप्रबंधक कार्यालय के नजदीक विश्वनाथ यादव और उसका बड़े भाई कृष्णा यादव हथियार लेकर उसे धमकी देने आये थे.
उक्त काम का टेंडर वे लोग नहीं डालने का दबाव दिया. इधर ठेकेदारों का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस और प्रबंधन से मिल कर जानकारी दी है कि कुछ लोग आये दिन विभाग के काम में जानबूझ कर विवाद पैदा करा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
