जनता हाइस्कूल व खलारी मवि होगा मैट्रिक परीक्षा का नया केंद्र

ब्लॉक रिसोर्स सेंटर में गुरु गोष्ठी विद्यालयों में 10 फरवरी तक बिजली कनेक्शन लेने का निर्देश खलारी : राजकीयकृत जनता हाइस्कूल प्लस टू खलारी और राजकीयकृत खलारी मध्य विद्यालय मैट्रिक परीक्षा का नया केंद्र होगा. खलारी बाजारटांड़ स्थित ब्लॉक रिसोर्स सेंटर में शुक्रवार को हुई गुरु गोष्ठी में बीइइओ रामनाथ राम ने यह जानकारी दी. […]

ब्लॉक रिसोर्स सेंटर में गुरु गोष्ठी
विद्यालयों में 10 फरवरी तक बिजली कनेक्शन लेने का निर्देश
खलारी : राजकीयकृत जनता हाइस्कूल प्लस टू खलारी और राजकीयकृत खलारी मध्य विद्यालय मैट्रिक परीक्षा का नया केंद्र होगा. खलारी बाजारटांड़ स्थित ब्लॉक रिसोर्स सेंटर में शुक्रवार को हुई गुरु गोष्ठी में बीइइओ रामनाथ राम ने यह जानकारी दी. बीइइओ ने निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में 10 फरवरी तक हर हाल में बिजली कनेक्शन ले लें. बैठक में मध्याह्न भोजन सहित विद्यालय में चल रही योजनाओं, विद्यालयों को मिलने वाले फंड की समीक्षा की गयी.
विद्यालय में स्वच्छता को लेकर भी जोर दिया गया. शिक्षकों से कहा कि समय से स्कूल आयें व बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें. इस दौरान बीआरसी क्षेत्र में स्थित सभी विद्यालयों के सचिव व नोडल शिक्षक को यू–डायस का प्रशिक्षण दिया गया.
बैठक में प्रखंड प्रमुख सोनी तिग्गा, बीस सूत्री अध्यक्ष भरत रजक, सदस्य अरविंद सिंह, बीपीओ सरवरीनाथ चौरसिया, मनोज कुमार, गिरिधर मिश्रा, राजेश कुमार वर्मा, मनोज मिश्रा, प्रकाश चौधरी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, प्रेम कुमार यादव सहित विद्यालयों के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >