समाज के लिए डायन प्रथा अभिशाप

तोरपा : सामुदायिक पुलिसिंग के तहत तोरपा थाना क्षेत्र के सुंदारी गांव में गुरुवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्या को जाना तथा उसके निराकरण का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि समाज के लोग जागरूक हों तथा डायन प्रथा जैसी […]

तोरपा : सामुदायिक पुलिसिंग के तहत तोरपा थाना क्षेत्र के सुंदारी गांव में गुरुवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्या को जाना तथा उसके निराकरण का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि समाज के लोग जागरूक हों तथा डायन प्रथा जैसी कुरीति को उखाड़ फेंके. डायन प्रथा समाज के लिए अभिशाप है.
अगर कोई किसी महिला को डायन कहता है या कोई ओझा-गुणी किसी महिला को डायन साबित कर लोगों में अंधविश्वास फैलाने का काम करता है तो ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. कानून में ऐसे लोगों के लिए कठोर दंड का प्रावधान है. उन्होंने लोगों से मानव तस्करी रोकने के लिए भी आगे आने को कहा. उन्होंने कहा कि यदि कोई बाहर काम करने जाता है तो उसका पूरा ब्योरा ग्रामसभा के पास होनी चाहिए.
एसपी ने लोगों को पोश्ते की खेती नहीं करने की भी सलाह दी. उन्होंने कहा कि इससे समाज में नशे का जहर फैलता है. उन्होंने बताया कि खूंटी जिला में एक अभियान चला कर 1505 एकड़ में लगी पोश्ते की खेती को नष्ट किया गया है. इस अवसर पर एसडीपीओ तोरपा नाजिर अख्तर, पुलिस इंस्पेक्टर सरोज कुमार सिंह, तोरपा थाना प्रभारी अमित तिवारी, तपकारा ओपी प्रभारी चंद्रशेखर आजाद, सब इंस्पेक्टर केके पंडा आदि उपस्थित थे.
उपयोगी सामग्री का वितरण : संवाद कार्यक्रम के दौरान एसपी श्री सिन्हा ने 200 महिलाओं के बीच साड़ी तथा 75 पुरुषों के बीच धोती का वितरण किया. इसके अलावा लोगों के बीच 100 मच्छरदानी, पांच फुटबॉल, 10 वॉलीबॉल, एक क्रिकेट मैट व चार बैट, विद्यार्थियों के बीच पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >