प्रभार में चलता है प्रखंड-अंचल का काम

खलारी प्रखंड में सुपरवाइजर की कमी खलारी : खलारी प्रखंड व अंचल में इन दिनों सुपरवाइजर रैंक के अधिकारियों की कमी है. संबंधित विभागों के सुपरवाइजरों के नहीं बैठने से प्रखंड-अंचल का कामकाज प्रभावित हो रहा है. प्रखंड के सुदूर पंचायतों से ग्रामीण अपने-अपने काम को लेकर संबंधित कार्यालय में आते हैं, लेकिन सुपरवाइजर नहीं […]

खलारी प्रखंड में सुपरवाइजर की कमी
खलारी : खलारी प्रखंड व अंचल में इन दिनों सुपरवाइजर रैंक के अधिकारियों की कमी है. संबंधित विभागों के सुपरवाइजरों के नहीं बैठने से प्रखंड-अंचल का कामकाज प्रभावित हो रहा है. प्रखंड के सुदूर पंचायतों से ग्रामीण अपने-अपने काम को लेकर संबंधित कार्यालय में आते हैं, लेकिन सुपरवाइजर नहीं होने से उनका काम नहीं हो पाता है.
व्यवस्था यह है कि अधिकतर सुपरवाइजरों का मूल पदस्थापना बुढ़मू व चान्हो प्रखंड में है, लेकिन खलारी उन्हें अतिरिक्त प्रभार में दिया गया है. प्रभार वाले सुपरवाइजर संबंधित विभागों के मीटिंग में ही दिखाई देते हैं. हाल ही में बीडीओ व सीआइ का स्थानांतरण हुआ है, लेकिन इनके जगह पर किन्हीं अधिकारी को नहीं भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >