तेज हवाओं के साथ बारिश से मौसम हुआ सुहाना

माॅनसून के पहुंचने में अभी दो-तीन दिनों का समय है, लेकिन बुधवार दोपहर हुई बारिश ने कोयलांचल में वर्षा ऋतु के आगमन का एहसास कर दिया है

पिपरवार : माॅनसून के पहुंचने में अभी दो-तीन दिनों का समय है, लेकिन बुधवार दोपहर हुई बारिश ने कोयलांचल में वर्षा ऋतु के आगमन का एहसास कर दिया है. झमाझम बारिश के साथ तेज हवाओं से पेड़ झूमने लगे.

बादलों ने गर्जन से लोग भयभीत हो गये. लगभग आधे घंटे हुई बारिश से सड़कों पर पानी का जमाव हो गया. बारिश से मौसम सुहाना हो गया. ठंडी हवाओं के बहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली.

लेकिन, तेज हवाओं व बिजली चमकने के कारण आवासीय परिसरों की बिजली चली गयी. बिजली नहीं रहने से लोग परेशान रहे.

posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >