एसीसी उवि का टाॅपर बना सूरज

एसीसी उवि का टाॅपर बना सूरज

खलारी : मैट्रिक की परीक्षा में एसीसी उच्च विद्यालय का सूरज कुमार गुप्ता 85.8% अंक लाकर स्कूल टॉपर बना. वहीं ध्रुव कुमार ने 81.2 % अंक लाकर दूसरे तथा नरगिस अंसारी ने 80.2% अंक लाकर तीसरे स्थान पर रही.

विद्यालय से कुल 84 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जिसमें 33 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 23 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में सफल हुए. पूजा कुमारी ने 79.8 % अंक लाकर चतुर्थ स्थान, शिवानी कुमारी ने 76.4% अंक लाकर पांचवें स्थान, यासमिन परवीन ने 76.2% अंक लाकर छठे स्थान, लबली कुमारी ने 74.6% अंक लाकर सातवें, बबीता कुमारी ने 74.2% अंक लाकर आठवें स्थान, सुषमा कुमारी ने 71.8%अंक लोकर नौंवें तथा कुलदीप कुमार ने 70.2% अंक लाकर टॉप टेन में रहे.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >