स्वतंत्रता दिवस पर होनेवाना कार्यक्रम के रद्द होने की संभावना

स्वतंत्रता दिवस पर होनेवाना कार्यक्रम के रद्द होने की संभावना

डकरा : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एनके प्रबंधन डकरा स्टेडियम में आयोजित होनेवाला स्वतंत्रता दिवस समारोह को रद्द करने पर विचार कर रहा है. लेकिन इसके पहले सीसीएल मुख्यालय और राज्य सरकार के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है.

एनके एरिया के महाप्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि राज्य सरकार ने ऑन लॉक-थ्री के तहत सोशल डिस्टैंसिंग और दूसरे हेल्थ प्रोटोकॉल्स के तहत स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने की इजाजत तो दी है, लेकिन जिस प्रकार की भीड़ जुटती है और खास कर बच्चों को संभाला नहीं जा सकता है.

ऐसे में सोशल डिस्टेंस को मेनटेन कर कार्यक्रम आयोजित करना असंभव है. आयोजन समिति अगले दो-चार दिनों में निर्णय लेकर सभी सुरक्षा एजेंसियों और विद्यालय प्रबंधन को बता दिया जायेगा.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >