सुशांत की मौत से दुखी हैं खलारी के लोग

कोरोना संकट के बीच बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की असमय मृत्यु से खलारी कोयलांचल के लोग भी दुखी हैं.

खलारी : कोरोना संकट के बीच बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की असमय मृत्यु से खलारी कोयलांचल के लोग भी दुखी हैं. टीवी व सोशल मीडिया पर खबर आने के बाद एक पल के लिए लोगों को इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा था.

सुशांत सिंह राजपूत साल 2016 में धोनी की जीवनी पर बनी फिल्म ’एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ की शूटिंग के लिए खलारी आये थे. खलारी के केडीएच कोयला खदान, मैक्लुस्कीगंज रेलवे स्टेशन समेत कई जगहों पर इस फिल्म की शूटिंग हुई थी.

Posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >