राज्यसभा चुनाव में शिबू सोरेन को जीत पर बधाई

राज्यसभा चुनाव में शिबू सोरेन को जीत पर बधाई

पिपरवार : झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के राज्यसभा चुनाव में जीत पर रैयत विस्थापित मोर्चा ने बधाई दी है. मोर्चा ने कहा है कि श्री सोरेन का झारखंड राज्य गठन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है. उनके राज्यसभा सदस्य चुने जाने से विस्थापितों को उनका हक-अधिकार मिलेगा.

साथ ही मोर्चा ने कमर्शियल माइनिंग के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा सुप्रीम कार्ट तक आवाज पहुंचाने के लिए आभार प्रकट किया है. बधाई देने वालों में मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन, रामचंद्र उरांव, सूरज मुंडा, वीरू मुंडा, मो जुल्फान, इदरीस अंसारी, इंद्रजीत उरांव, दीरपाल टानाभगत, सुखदेव राम, जितेंद्र राम, सुरेश महतो, नीरज राम, मुनेश मुंडा आदि शामिल हैं.

posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >