मजदूरों को वेतन मिलने के बाद बचरा साइडिंग का काम शुरू

मजदूरों को वेतन मिलने के बाद बचरा साइडिंग का काम शुरू

पिपरवार : वेतन की मांग को लेकर कार्य का बहिष्कार करनेवाले टीसीपीएल कंपनी के 84 मजदूर को वेतन मिल जाने के बाद बचरा साइडिंग का काम शुरू हो गया है. जानकारी के अनुसार पेलोडर ऑपरेटर व लेवलिंग मजदूर के बैंक खाते में एक माह का वेतन क्रमशः 13 व पांच हजार रुपये भेजे गये हैं.

टीसीपीए कंपनी ने लेवलिंग मजदूरों को एक सप्ताह में और तीन हजार रुपये देने का आश्वासन दिया है. ज्ञात हो कि लॉकडाउन में बचरा साइडिंग से कम रैक डिस्पैच होने के कारण मजदूरों का दो माह का वेतन भुगतान नहीं होने से वे आंदोलन कर रहे थे.

Posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >