कौशिकी दिवस के अवसर पर रांची के रातू रोड स्थित बायोस्फेयर शिक्षण संस्थान में आनंद मार्ग महिला कल्याण विभाग की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान शहर की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आचार्या करुणा शाहदेव ने विद्यार्थियों को कौशिकी नृत्य के वैज्ञानिक पहलुओं की जानकारी दी.
कौशिकी नृत्य से महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ
डॉ करुणा शाहदेव ने कहा कि कौशिकी नृत्य महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है. यह मेरुदंड और शरीर की विभिन्न ग्रंथियों पर प्रभाव डालते हुए ग्रंथि रस के स्राव को नियंत्रित करने में सहायक होता है. उन्होंने कहा कि मन और वृत्तियों के संतुलन के लिए भी यह नृत्य महत्वपूर्ण है.
कौशिकी नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागी पुरस्कृत
कार्यक्रम की आयोजक मृदुला सिंह और चेतना देव ने विद्यार्थियों को कौशिकी नृत्य का प्रशिक्षण दिया. इसके बाद छात्राओं और छात्रों के बीच अलग-अलग नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.
संस्थान के निदेशक गौरव पाठक और उनकी टीम ने कार्यक्रम में शामिल होने और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए डॉ. करुणा शाहदेव का आभार जताया.
ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather: 10 सितंबर तक बारिश का दौर, रांची में 27 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; जानें मौसम का पूरा अपडेट
ये भी पढ़ें- RIMS में महिला मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों और जूनियर डॉक्टरों में भिड़ंत
