झारखंड विधानसभा: JPSC को लेकर सदन के अंदर वेल में BJP विधायकों का हंगामा, अनशन कर रहे एक छात्र की बिगड़ी तबीयत

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र JPSC-JSSC धांधली मामले से गरमाया. BJP विधायकों ने 'रेट चार्ट' पहनकर सरकार को घेरा, जबकि अनशनरत एक छात्र की तबीयत बिगड़ गई.

JPSC Scam, रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी जेपीएससी-जेएसएससी (JPSC-JSSC) धांधली मामले को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायकों ने सदन के बाहर और भीतर सरकार को जोरदार तरीके से घेरा. वहीं दूसरी ओर, रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में लगातार अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों में से एक छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई.

'JPSC रेट चार्ट' पहनकर पहुंचे BJP विधायक

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही भाजपा विधायकों का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. भाजपा विधायक अपने शरीरों पर 'JPSC रेट चार्ट' लिखे चोले पहनकर पहुंचे थे, जिन पर जेपीएससी के तहत आने वाले विभिन्न प्रशासनिक पदों के कथित रेट लिखे हुए थे. हाथों में तख्तियां लिए विपक्षी विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे और पूरे मामले की सीबीआई (CBI) जांच की मांग को लेकर उग्र नारेबाजी की. जब सदन शुरू हुआ तो विधायकों ने विधानसभा के अंदर वेल में घुस गए और नारेबाजी जारी रखी. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से बातचीत में साफ कर दिया कि सरकार जब तक पूरे मामले की सीबीआई जांच का आदेश नहीं देती, तब तक विरोध जारी रहेगा. सीबीआई जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं है.

ये भी पढ़ें: JPSC Chairman Vacancy: JPSC अध्यक्ष नहीं रहने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से पूछा- 'बताएं कब तक होगी नियुक्ति?'

अनशनकारी छात्र राहुल की बिगड़ी तबीयत

इधर, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अभ्यर्थियों का बेमियादी अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा. इस दौरान राहुल नाम के एक प्रतियोगी छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई. आनन-फानन में एंबुलेंस और विरोध कर रहे अन्य साथियों की मदद से उसे रांची सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी रांची सदर एसडीओ को भी दे दी गई है.

ये भी पढ़ें: राज्यपाल संतोष गंगवार ने माइकल जॉन ऑडिटोरियम में 13वें हस्तकरघा दिवस का किया उद्घाटन



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >