JPSC-JSSC आंदोलन: सरकार से बातचीत करेगा छात्रों का डेलीगेशन, यहां देखें 10 सदस्यों की लिस्ट

JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन उग्र हो रहा है. झारखंड सरकार ने छात्रों से बातचीत की पहल की है, जिसमें 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा.

झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी दी है. JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच के 10 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल की सरकार के प्रतिनिधियों के साथ दोपहर 2:30 बजे राजकीय अतिथिशाला में वार्ता होगी.

सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया

इसी बीच झारखंड सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों से एक बार फिर बातचीत की पहल की है. सरकार की ओर से छात्रों को सोमवार, 17 अगस्त को बातचीत के लिए बुलाया गया है. माना जा रहा है कि इस बैठक में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और अभ्यर्थियों की अन्य मांगों पर चर्चा की जाएगी. इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रांची में 'तिरंगा यात्रा' निकालने के बाद 'JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच' ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करने का ऐलान किया था. आंदोलन के बढ़ते दबाव के बीच सरकार की ओर से बातचीत का प्रस्ताव सामने आया है.

 10 लोग सरकार के प्रतिनिधियों से बात करेंगे

JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच की ओर से सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के लिए कुल 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा.

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य:

  1. रविंद्र पासवान
  2. पीयूष कुमार सिंह
  3. रविंद्र कुमार रवि
  4. कार्तिक सोरेन
  5. राजेश प्रसाद
  6. उमेश प्रसाद
  7. शशांक कुमार
  8. अंकित कुमार
  9. आनंद कुमार
  10. शालू कुमारी

ये भी पढ़ें- कोकर में जमीन के नाम पर लाखों की ठगी, व्यवसायी को जान से मारने की मिली धमकी

ये भी पढ़ें-सरकार के साथ छात्रों की वार्ता चंद घंटो में, नतीजे पर सबकी निगाहें



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >