झारखंड में गर्मी के बीच राहत की उम्मीद, 5-6 जून को बारिश के आसार

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. गुरुवार को तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग के अनुसार, 5 जून को रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. गुरुवार को एक बार फिर अधिकतम तापमान बढ़ने से लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे. गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रात में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई. वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा. 

दोपहर बाद बदल सकता है मौसम 

मौसम विभाग ने शुक्रवार यानी 5 जून को रांची समेत राज्य के कई जिलों में दोपहर बाद मौसम बदलने की संभावना जताई है. 5 जून को राज्य के उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों को छोड़कर शेष क्षेत्रों में कहीं-कहीं वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, कल रांची सहित कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार है. मौसम विभाग के मुताबिक, 6 जून को राज्य में आंशिक रूप बादल छाए रहने की संभावना है. साथ ही, कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है. 

7-8 जून का मौसम 

पूर्वानुमान के अनुसार, 7 जून को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं, 8 जून को राज्य के पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में कुछ स्थानों पर गर्जन और वज्रपात की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 

मानसून की गति धीमी, झारखंड पहुंचने में लगेगा समय 

केरलम में गुरुवार को मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन झारखंड के लोगों को इसके लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा, झारखंड में 17 से 20 जून 2026 के बीच संताल परगना के रास्ते मानसून के प्रवेश करने की संभावना है. दक्षिण-पश्चिम मानसून की गति अभी धीमी है. इसका असर अन्य राज्यों में इसके पहुंचने पर भी पड़ सकता है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी बनी रहने का अनुमान है. कहीं-कहीं गरज वाले बादल बन सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है, मानसून के झारखंड पहुंचने में अभी समय है. 

यह भी पढ़ें- देवघर: छत्तीसगढ़ का टॉप-10 वांटेड मनीष मंडल गिरफ्तार, सर्राफा कारोबारी की हत्या कर हुआ था फरार

यह भी पढ़ें- Koderma: तिलैया पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >