झारखंड मौसम: रांची में आज से 30 जून तक बारिश के आसार, इन जिलों में लू की संभावना

Jharkhand Weather: झारखंड में मॉनसून की रफ्तार अब भी धीमी बनी हुई है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राज्य के कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार 25 जून को रांची का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Jharkhand Weather: मौसम विज्ञान केंद्र ने 25 से 30 जून तक रांची में कहीं-कहीं बारिश के संकेत दिए हैं. एक से 24 जून तक झारखंड में 58 प्रतिशत कम बारिश हुई है. इस दौरान सामान्य बारिश 132.2 मिमी होनी चाहिए, लेकिन वास्तविक वर्षापात 55.6 मिमी ही है. वहीं, रांची में अब तक सामान्य से 13 प्रतिशत कम बारिश हुई है. रांची में इस दौरान सामान्य बारिश 137.4 मिमी है, लेकिन अब तक 119.6 मिमी ही बारिश हुई है. 

25-26 जून का मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कहीं-कहीं बादल गरजने, बिजली गिरने और 40–50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों, विशेषकर गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना जताई गई है. 26 जून को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. साथ ही कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन होने के आसार हैं. 

कई जिलों में अब भी गर्मी और उमस का असर 

बुधवार को रांची में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई है. जबकि, बोकारो में छिटपुट बारिश हुई है. बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री, जमशेदपुर का 37.6 डिग्री, बोकारो का 36.2 डिग्री व चाईबासा का 37 डिग्री सेल्सियस रहा. इधर, मॉनसून के झारखंड पहुंचने के बाद भी अब तक यहां के लोगों को लगातार झमाझम बारिश देखने को नहीं मिल रही है. इस कारण गर्मी और उमस से पूरी तरह राहत नहीं मिल पा रही है. अब भी पलामू, गढ़वा और चतरा जिले में लू की स्थिति बनी हुई है. 

बारिश से सड़कों पर बहने लगा नालियों का पानी

राजधानी रांची में बुधवार को हुई बारिश से एक ओर लोगों को जहां गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर बारिश ने शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी. खेलगांव चौक, बरियातू रोड, सेवा सदन पथ, रातू रोड, डिस्टिलरी पुल के पास और सिरमटोली चौक में नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा. 

यह भी पढ़ें: एसिड अटैक पीड़ित को मिलेगा 15 लाख का मुआवजा, झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया आदेश

यह भी पढ़ें: धनबाद भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला मामले में आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने मांगा बिंदुवार जवाब

यह भी पढ़ें: लखनऊ हादसे के बाद धनबाद में शैक्षणिक संस्थानों पर शिकंजा, सुरक्षा जांच में तीन संस्थानों को नोटिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >