Jharkhand Weather: 10 सितंबर तक बारिश का दौर, रांची में 27 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; जानें मौसम का पूरा अपडेट

झारखंड में मानसून की सक्रियता बढ़ रही है. 10 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है. बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

रांची. झारखंड में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ती दिख रही हैं. सोमवार, 7 सितंबर को राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आसमान में बादल छाये रहने और बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और तेज हवाएं भी चल सकती हैं. रांची में सोमवार को सामान्य रूप से बादल छाये रहने के साथ एक-दो दौर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

आज कई इलाकों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 7 सितंबर को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. इस दौरान वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. जमशेदपुर के लिए भी सोमवार को सामान्य रूप से बादल छाये रहने और एक-दो दौर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है. यहां अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

बारिश के साथ वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. खासकर खुले मैदान, खेत, पहाड़ी और पेड़ के नीचे रहने से बचना चाहिए. मौसम खराब होने के दौरान बिजली के खंभों और अन्य ऊंचे स्थानों से भी दूरी बनाये रखना बेहतर होगा.

यह भी पढ़ें: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर रांची के कई स्कूल 7 सितंबर को बंद, यहां देखें पूरी लिस्ट

8 सितंबर को भी बना रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में 8 सितंबर को भी झारखंड के कई हिस्सों में बादल छाये रहने और बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जतायी गयी है. रांची में 8 सितंबर को न्यूनतम तापमान करीब 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दिन भी गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी है.

जमशेदपुर में भी 8 सितंबर को मौसम सामान्य रूप से बादल वाला रहने तथा एक-दो दौर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार यहां भी गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

9 सितंबर को बढ़ सकती है बारिश की गतिविधि

9 सितंबर को झारखंड के मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है. रांची के लिए मौसम विभाग ने इस दिन सामान्य रूप से बादल छाये रहने और कुछ दौर की बारिश या गरज के साथ बौछारों का अनुमान जताया है. अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

जमशेदपुर में 9 सितंबर को अपेक्षाकृत अधिक बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने सामान्य रूप से बादल छाये रहने और मध्यम बारिश का पूर्वानुमान दिया है. इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवा भी चल सकती है.

यह भी पढ़ें: JUT Exam 2026: 7 सितंबर की परीक्षाएं टलीं, 12 सितंबर को होगी परीक्षा; जानें पूरी जानकारी 

10 सितंबर तक मौसम रहेगा सक्रिय

10 सितंबर को भी राज्य में मौसम सक्रिय रहने की संभावना है. रांची में एक-दो दौर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं जमशेदपुर में कुछ दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें होने का अनुमान है. इसके बाद 11 और 12 सितंबर को बारिश की गतिविधि कुछ कम हो सकती है, हालांकि कई स्थानों पर बादल और हल्की बारिश की स्थिति बनी रह सकती है.

बारिश से तापमान में आयेगी नरमी

बारिश और बादल के कारण राजधानी रांची समेत कई इलाकों में अधिकतम तापमान में नरमी आने की संभावना है. रांची में 9 और 10 सितंबर को अधिकतम तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. इससे पिछले दिनों की उमस और गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है.

हालांकि, बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवा का खतरा बना रहेगा. ऐसे में लोगों को मौसम विभाग के अपडेट पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जाती है. किसानों को भी खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम प्रभात खबर डिजिटल में डिजिटल पत्रकार हैं. पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और झारखंड से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धर्म से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के लिए जिलों की खबरें कवर कर रहे हैं.

इससे पहले वर्ष 2023-24 में उन्होंने प्रभात खबर के खेल डेस्क के लिए खबरें लिखीं. वर्ष 2024-26 के दौरान वे न्यूज11 भारत के साथ झारखंड की खबरों पर काम कर चुके हैं. स्थानीय घटनाक्रम और जमीनी मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी तरीके से डिजिटल पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता का प्रमुख हिस्सा रहा है.

झारखंड के समाचार, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता में खबरों को पाठकों के लिए उपयोगी, रोचक और सहज बनाने के साथ इन विषयों पर अपने विचार और विश्लेषण प्रस्तुत करना भी पसंद करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >