झारखंड में 19 जून को रांची सहित 14 जिलों में आंधी-बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार सुबह मौसम अचानक बदल गया. आसमान में घने बादल छा गए और सुबह-सुबह झमाझम बारिश हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया. मौसम विभाग के अनुसार, 19 जून को रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.

बारिश सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Jharkhand Weather: झारखंड के पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना है. इसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने रांची सहित 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. संबंधित जिलों में हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, गिरिडीह, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल है.

24 तक सभी जिलों में येलो अलर्ट

झारखंड में 24 जून तक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं वज्रपात और बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 जून तक सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इधर, गुरुवार को सबसे अधिक 14 मिमी बारिश देवघर में हुई. मेदिनीनगर और बोकारो में छिटपुट की गई. रांची में बादल छाये रहे. गुरुवार को मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, रांची का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का 36.6 डिग्री, बोकारो का 38.1 और चाईबासा का 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

आंधी-पानी और वज्रपात के समय बरतें सावधानी

आंधी-पानी और वज्रपात (ठनका) के समय हमेशा किसी पक्के मकान या सुरक्षित छत के नीचे आश्रय लें. बाहर खुले मैदान में है, तो कभी भी पेड़ के नीचे नहीं छिपें. इसके अलावा, मौसम खराब होने पर मेटल की चीजों, बिजली के खंभों और मोबाइल फोन के इस्तेमाल से बचें. कभी भी ऊंचे पेड़, मोबाइल टावर या बिजली के खंभों के नीचे खड़े नहीं हो क्योंकि ये बिजली को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. अगर कई लोग साथ हैं, तो एक जगह इकट्ठा होने के बजाय थोड़ी-थोड़ी दूरी पर अलग-अलग खड़े हों. 

यह भी पढ़ें: कौन हैं कांग्रेस को पटखनी देने वाले परिमल नथवाणी? जानिए मुकेश अंबानी के ‘राइट हैंड’ की कहानी

यह भी पढ़ें: कौन हैं बैजनाथ राम, जिन्होंने झारखंड से जीता राज्यसभा चुनाव?

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवाणी ने मार ली बाजी, बिखर गया महागठबंधन का कुनबा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >