Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बढ़ेगा टेंपरेचर या अभी बनी रहेगी ठंड? जानें, आईएमडी की भविष्यवाणी

Jharkhand Weather Forecast: इंडिया मैटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) के रांची सेंटर ने झारखंड के लिए अगले पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी के अनुसार, झारखंड में मौसम ड्राई रहेगा और मैक्सिमम टेंपरेचर में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, सुबह और रात के समय हल्की ठंड बनी रहेगी. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

Jharkhand Weather Forecast: इंडिया मैटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) के रांची सेंटर के अनुसार, झारखंड में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम ड्राई रहेगा और मैक्सिमम टेंपरेचर में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है. रांची आईएमडी रांची के साइंटिस्ट-डी और चीफ डॉ बाबूराज पीपी ने बताया कि झारखंड के अधिकतर जिलों में दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकती है. हालांकि, सुबह और रात के समय हल्की ठंड बनी रहेगी. खासकर, नॉर्थ-वेस्ट और सेंट्रल झारखंड के जिलों में अभी हल्की ठंड बनी रहेगी.

संताल परगना में दिन रहेगा गर्म, रातें ठंडी

नॉर्थ-ईस्ट झारखंड के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में मैक्सिमम टेंपरेचर 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. देवघर और धनबाद में 29 से 30 डिग्री तक टेंपरेचर पहुंच सकता है. दुमका, गिरिडीह और साहिबगंज में मैक्सिमम टेंपरेचर 29 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. मिनिमम टेंपरेचर की बात करें, तो इन जिलों में रात का पारा 11 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. इसका मतलब यह है कि दिन में हल्की गर्मी रहेगी, लेकिन सुबह और देर रात ठंड बनी रहेगी.

पलामू डिवीजन में बनी रहेगी ठंड

नॉर्थ-वेस्ट झारखंड के कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू जिलों में अभी भी सुबह के समय ठंड का असर देखने को मिलेगा. इन जिलों में मैक्सिमम टेंपरेचर 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. चतरा और पलामू में कुछ दिनों तक मैक्सिमम टेंपरेचर 30 डिग्री तक पहुंच सकता है. मिनिमम टेंपरेचर 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. खासकर पलामू, कोडरमा और लोहरदगा में सुबह के समय कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों को ठिठुरन का एहसास करा सकती हैं.

झारखंड की राजधानी रांची में मौसम रहेगा ड्राई

सेंट्रल झारखंड के बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी और गुमला जिलों में मौसम ड्राई रहने की संभावना है. राजधानी रांची में मैक्सिमम टेंपरेचर 26 डिग्री से बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. बोकारो और खूंटी में भी मैक्सिमम टेंपरेचर 28 से 29 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. रात का टेंपरेचर कई जिलों में 9 से 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. हजारीबाग और रामगढ़ में मिनिमम टेंपरेचर 9 से 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जिससे सुबह के समय ठंड महसूस होगी.

साउथ झारखंड में सबसे ज्यादा गर्मी

साउथ झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा जिलों में अगले पांच दिनों के दौरान सबसे अधिक गर्मी दर्ज की जा सकती है. यहां मैक्सिमम टेंपरेचर 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में लगातार कई दिनों तक 31 डिग्री टेंपरेचर रहने की संभावना जताई गई है. इन जिलों में मिनिमम टेंपरेचर भी कमोवेश अधिक रहेगा और यह 12 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है.

इसे भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस के साथ झारखंड में आज से चलेगा गुरुतंत्र, शिबू सोरेन को पद्मभूषण अवॉर्ड

बारिश की संभावना नहीं

आईएमडी रांची के अनुसार, फिलहाल झारखंड में किसी बड़े वेस्टर्न डिस्टर्बेंस या बारिश की संभावना नहीं है. मौसम ड्राई रहेगा. दिन के टेंपरेचर में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. ठंड का प्रभाव कमजोर पड़ेगा, लेकिन सुबह और रात के समय लोगों को हल्की ठंड का सामना करना पड़ेगा. आईएमडी ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें और दिन में धूप तेज होने के कारण पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें. किसानों के लिए यह मौसम फसलों की कटाई, भंडारण और सिंचाई के लिहाज से अनुकूल माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में धीरे-धीरे कमजोर पड़ती जा रही है ठंड, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >