Jharkhand News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से असम में बसे आदिवासियों को एसटी सूची में शामिल करने की मांग

Jharkhand News : अंतर्राष्ट्रीय संताल परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल ने कार्यकारी अध्यक्ष नरेश मुर्मू के नेतृत्व मेें शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उनके निजी आवास ओडिशा के रायरंगपुर में मुलाकात किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंतर्राष्ट्रीय संताल परिषद की मुख्य संरक्षक भी है.

Jharkhand News : अंतर्राष्ट्रीय संताल परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल ने कार्यकारी अध्यक्ष नरेश मुर्मू के नेतृत्व मेें शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उनके निजी आवास ओडिशा के रायरंगपुर में मुलाकात किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंतर्राष्ट्रीय संताल परिषद की मुख्य संरक्षक भी है. मुलाक़ात के दौरान प्रतिनिधियों ने मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में मार्च 2025 में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय संताल आदिवासी सम्मेलन में शामिल होने के लिए उन्हें निमंत्रण दिया. इसी के साथ बंगाल के आदिवासी बहुल इ��ाके को संविधान की पांचवीं अनुसूची में सम्मिलित करने, 8 वर्ष से जेल में कैद माझी बाबाओं की रिहाई करने, देश के आदिवासी बहुल राज्यों के राजधानी में आदिवासी भवन बनाने, असम में बसे संताल, मुंडा, हो, उरांव, खड़िया जैसे विभिन्न समुदायों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने एवं बांग्लादेश में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार पर गंभीरतापूर्वक पहल करने आदि मुद्दों पर बातचीत की. इसको लेकर एक मांग पत्र भी राष्ट्रपति को सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उनकी मांगों पर अविलंब उचित विचार करने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dashmat soren

दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >