राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में झारखंड जगुआर के 200 जवान होंगे शामिल

गुजरात के केवड़िया में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का आयोजन होगा, जिसमें झारखंड जगुआर के 200 पदाधिकारी और जवान हिस्सा लेंगे. इस साल समारोह की थीम 'नक्सल मुक्त भारत' है, जो विशेष बलों की नक्सल विरोधी अभियानों में भूमिका को रेखांकित करेगी.

National Unity Day: गुजरात के केवड़िया में 31 अक्तूबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस परेड समारोह में झारखंड जगुआर के 200 पदाधिकारी और जवान शामिल होंगे. सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में झारखंड जगुआर मार्चिंग कंटिंजेंट के रूप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा. झारखंड जगुआर का दस्ता 20 सितंबर को अहमदाबाद के लिए रवाना होगा.

‘नक्सल मुक्त भारत’ होगी समारोह की थीम

इस वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह की थीम ‘नक्सल मुक्त भारत’ रखी गई है. समारोह में नक्सल विरोधी अभियानों में विशेष बलों की भूमिका को प्रदर्शित किया जाएगा. झारखंड जगुआर के अलावा छत्तीसगढ़ की डीआरजी, आंध्र प्रदेश की ग्रेहाउंड्स, ओडिशा की एसओजी और मध्यप्रदेश की हॉक फोर्स समेत अन्य राज्यों के विशेष बल भी समारोह में हिस्सा लेंगे.

ये भी पढ़ें- रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, जानें अपने इलाके का समय

2008 में हुआ था झारखंड जगुआर का गठन

झारखंड जगुआर का गठन वर्ष 2008 में किया गया था. गठन के बाद से इस बल ने राज्य के नक्सल प्रभावित और दुर्गम इलाकों में कई अभियानों में हिस्सा लिया है. विशेष प्रशिक्षण और ऑपरेशनल दक्षता के कारण झारखंड जगुआर को राज्य के प्रमुख एंटी नक्सल बलों में शामिल किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >