JPSC, CGL समेत चार भर्ती परीक्षाओं पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, हजारों अभ्यर्थियों की टिकी निगाहें

झारखंड हाईकोर्ट में JPSC JSSC CGL, CDPO, और फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षाओं को रद्द करने के मामले पर 15 सितंबर को अहम सुनवाई होगी. हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य इस निर्णय पर टिका है.

JPSC JSSC CGL High Court Hearing: जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा, सीडीपीओ, फूड सेफ्टी ऑफिसर और जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के विज्ञापन रद्द करने की सरकार की अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 15 सितंबर को झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई होगी. मामला जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में सूचीबद्ध है. इस मामले में अदालत के निर्देश के बावजूद सोमवार तक राज्य सरकार की ओर से जवाब दाखिल नहीं हुआ. हाइकोर्ट ने सात सितंबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था. हालांकि, कुछ मामलों में जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरावाल ने शपथ पत्र दाखिल किया है. 

हजारों अभ्यर्थियों की निगाहें हाईकोर्ट की सुनवाई पर

सीजीएल-2023, सीडीपीओ, जेपीएससी की 11वीं से 13वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा और फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती से हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य जुड़ा हुआ है. इन परीक्षाओं के रद्द होने के बाद से भर्ती प्रक्रिया लंबी अनिश्चितता में फंसी हुई है, जिससे उम्मीदवारों के बीच असमंजस और चिंता बनी हुई है.

ऐसे में झारखंड हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अभ्यर्थियों की नजर इस बात पर टिकी है कि राज्य सरकार अदालत में क्या पक्ष रखती है और हाईकोर्ट इस मामले में आगे क्या निर्देश जारी करता है. माना जा रहा है कि अदालत का अगला आदेश इन विवादित भर्ती प्रक्रियाओं की आगे की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा.

इसे भी पढ़ें: JPSC Exam Scam: दारोगा नहीं बन सका तो परीक्षा फर्जीवाड़े का बनाया नेटवर्क, कई लोगों को बना दिया अफसर

परीक्षाएं रद्द करने के फैसले को चुनौती 

रमेश उरांव व अन्य ने सीजीएल परीक्षा-2023, जबकि सुभाष मुर्मू व अन्य ने सीडीपीओ नियुक्ति परीक्षा रद्द करने की अधिसूचना को चुनौती दी है. दीपमाला, आशीष अक्षत, आकांक्षा मिंज व अन्य ने जेपीएससी की 11वीं से 13वीं प्रतियोगिता परीक्षा का विज्ञापन रद्द करने के खिलाफ याचिका दायर की है. सौरभ सिंह व अन्य ने फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा रद्द करने को चुनौती दी है. 

इसे भी पढ़ें: झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा की बैठक में उठीं 8 मांगें, अक्टूबर में होगी राज्यस्तरीय संगोष्ठी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >