जदयू की उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल कार्यकर्ता बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और पंचायत चुनाव की तैयारी पर चर्चा

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई. बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती और आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी पर रणनीति बनाई गई.

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट 

Ramgarh: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को छतरमांडू स्थित सनराइज रिसोर्ट में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता रामगढ़ जिला अध्यक्ष ज्योतिंद्र प्रसाद साहू ने की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद और जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो मौजूद थे. 

पंचायत चुनाव में संगठन की भागीदारी पर जोर 

बैठक में आगामी पंचायत चुनाव में संगठन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई. खीरू महतो ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में जदयू की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. 

सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

खीरू महतो ने कहा कि झारखंड सरकार ने अब तक नियोजन नीति, विस्थापन नीति एवं स्थानीय नीति लागू नहीं की है. उन्होंने आरोप लगाया कि इन महत्वपूर्ण मुद्दों की अनदेखी की जा रही है. उन्होंने कहा कि इन जनहित के मुद्दों को लेकर जदयू राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाएगी. साथ ही प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भी संगठनात्मक स्तर पर संघर्ष तेज करने पर विचार-विमर्श किया गया. 

हर मोर्चे पर विफल है सरकार: सुधा चौधरी 

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुधा चौधरी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और चारों ओर लूट का माहौल बना हुआ है. 

कई जिलों के पदाधिकारी हुए शामिल 

बैठक में प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार, डॉ आफताब जमील, धर्मेंद्र तिवारी, मांडू प्रखंड अध्यक्ष राधेश्याम प्रसाद, हजारीबाग सदर प्रखंड अध्यक्ष रामधनी प्रसाद कुशवाहा, बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष सुरेश वर्मा, मांडू प्रखंड सचिव बालेश्वर तुरी, डाड़ी प्रखंड अध्यक्ष दिनेश्वर शर्मा, युवा अध्यक्ष प्रदीप रजक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष खुशबू कुमारी, धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह, हजारीबाग जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा, कोडरमा जिला अध्यक्ष कृष्णा सिंह घटवार, चतरा जिला अध्यक्ष रामाशीष डांगी, बोकारो जिला अध्यक्ष प्रदीप महतो सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे. बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और जनसरोकार के मुद्दों को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया.

यह भी पढ़ें: झारखंड में बड़ी सफलता: 5 लाख के इनामी और ‘झांगुर ग्रुप’ का सरगना रामदेव उरांव ने दो साथियों संग किया सरेंडर

यह भी पढ़ें: रांची के नामकुम ग्रिड में मरम्मत से रविवार को 3 घंटे गुल रहेगी बत्ती, मेन रोड-बरियातू समेत कई इलाके प्रभावित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >