सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, केस दर्ज

कालीपहाड़ी पानी टंकी के पास हुई सड़क दुर्घटना

नारायणपुर. थाना क्षेत्र के कालीपहाड़ी-चिहुटिया मुख्य मार्ग पर कालीपहाड़ी पानी टंकी के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी थी. घटना बुधवार देर शाम की है. मृतक की पहचान भागाबांध निवासी निज़ाम अंसारी के रूप में हुई है. मृतक के पिता असान मियां ने नारायणपुर थाने में शिकायत देकर कहा कि बुधवार की शाम मेरा पुत्र नयाडीह गया था, जहां अपनी बाइक से घर वापस आ रहा था. इसी दौरान पानी टंकी के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक टाटा मैजिक ने धक्का मार दिया. शिकायत के आलोक में वाहन मालिक के विरुद्ध थाना कांड संख्या 36/2024 दर्ज किया गया है. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >