नशा से दूर रहने के लिए युवाओं को किया जागरूक

बिंदापाथर. निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन एवं तस्करी के विरुद्ध जनजागरुकता फैलाया गया.

बिंदापाथर. निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन एवं तस्करी के विरुद्ध जनजागरुकता फैलाया गया. बिंदापाथर पुलिस ने बारहघरिया, मोहनाबांक में जागरुकता अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व एएसआइ राजू महतो ने किया. इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों एवं युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. नशामुक्त समाज निर्माण में सहयोग करने की अपील की. एएसआइ राजू महतो ने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक है. इससे स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार के निषिद्ध मादक पदार्थों की बिक्री, खरीद या तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया. उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने, युवाओं को जागरूक करने तथा समाज में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया. ग्रामीणों ने भी पुलिस के इस प्रयास की सराहना की. नशा उन्मूलन अभियान में सहयोग का भरोसा दिलाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >