छेड़खानी व छिनतई के आरोप में युवक गिरफ्तार

पुलिस ने लखियाबाद गांव में एक महिला से छेड़खानी व चांदी के चेन की छिनतई आरोप में गांव के ही प्रदीप हेंब्रम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

बिंदापाथर. पुलिस ने लखियाबाद गांव में एक महिला से छेड़खानी व चांदी के चेन की छिनतई आरोप में गांव के ही प्रदीप हेंब्रम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पीड़िता के आवेदन पर बिंदापाथर थाना कांड संख्या 50/2024 किया गया था. प्राथमिकी में प्रदीप हेंब्रम को नामजद आरोपी बनाया गया था. आवेदन में जिक्र था कि पीड़िता गांव के ही शादी समारोह में जा रही थी. इसी क्रम में आरोपी ने छेड़खानी करते हुए चेन छिनतई कर ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >