टेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत

युवक साइकिल से अपने घर लौट रहा था. जैसे ही वह पांडेयडीह मोड़ के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर थाना क्षेत्र के पांडेयडीह मोड़ पर गुरुवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान 40 वर्षीय हीरा लाल दास, पिता राज कुमार दास, ग्राम नौहथिया थाना नारायणपुर के रूप में की गयी है. घटना के बारे में बताया गया कि हीरालाल किसी काम से पांडेयडीह मोड़ आया था और वह अपने घर नौहथिया गांव लौट रहा था, तभी धनबाद से गिरिडीह की ओर जा रहे टेलर वाहन (जे एच 09ए पी 0714) ने जोरदार टक्कर मार दी. ग्रामीणों की तत्परता से वाहन को दुलाडीह पेट्रोल पंप के पास पकड़ लिया गया है. घटना में हीरालाल की मौके पर मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार हीरालाल दास इलाके में पानी भरने और होटल में मजदूरी का काम किया करता था. गुरुवार देर शाम को वे साइकिल से अपने घर लौट रहा था. जैसे ही वह पांडेयडीह मोड़ के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >