नलिन की जीत पर कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

झामुमो कार्यकर्ताओं ने जामताड़ा शहर के इंदिरा चौक, सुभाष चौक में पटाखा फोड़ कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी.

जामताड़ा. दुमका लोकसभा से झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन की जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. झामुमो कार्यकर्ताओं ने जामताड़ा शहर के इंदिरा चौक, सुभाष चौक में पटाखा फोड़ कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की. डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी ने कहा कि यह जीत दुमका लोकसभा के जनता की जीत है. नवनिर्वाचित सांसद नलिन साेरेन दुमका लोकसभा क्षेत्र में विकास की गति को बढ़ाने का काम करेंगे. मौके पर कांग्रेस नेता विनोद क्षत्रिय, इरशाद उल हक आरसी, भागीरथ पंडित, झामुमो के रिजवान शेख, मुस्तफा अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >