नाला : झामुमो के 47वां स्थापना दिवस की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

नाला. आगामी दो फरवरी को झामुमो का 47वां स्थापना दिवस ऐतिहासिक बनाया जायेगा.

नाला. आगामी दो फरवरी को झामुमो का 47वां स्थापना दिवस ऐतिहासिक बनाया जायेगा. इसके लिए कार्यकर्ता की ओर से तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. इस बाबत नेताजी स्टेडियम में पार्टी के प्रखंड एवं पंचायत स्तर के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य ने की. उन्होंने कहा कि दो फरवरी को पार्टी का 47वां स्थापना दिवस समारोह दुमका में धूमधाम से मनाया जाना है. इसे लेकर सभी पंचायत अध्यक्ष, सचिव एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गयी. वहीं नाला बाजार के अलावा सभी मुख्य सड़कों पर तोरण द्वार बनाने का निर्णय लिया गया. सभी गांवों में झंडा बैनर लगाने, दीवाल लेखन करने का दायित्व सौंपा गया. जानकारी दी कि प्रत्येक पंचायत में लोगों को दुमका ले जाने के लिए बस के अलावा छोटे वाहनों की व्यवस्था की गयी है. प्रखंड सचिव वासुदेव हांसदा ने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि झारखंड में भी एसआइआर शुरू होगा. इसलिए सभी बूथ प्रभारियों को तैयार रहने को कहा गया है. सभी बूथों पर बीएलए नियुक्त करने पर विचार- विमर्श किया गया. मौके पर जनार्दन भंडारी, भवसिंधु लायक, सलीम जहांगीर, दीपक साधु, गौर यादव, गुरुपद महतो, मातृ प्रसाद राय, माधव मंडल, सानंद मोहन माजि, गुपिन सोरेन, विधान गोस्वामी, राजू दास, शिबू गोराई आदि कार्यकर्ता थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >