शिविर में महिलाओं को मिला मंगलसूत्र बनाने का प्रशिक्षण

नारायणपुर. प्रखंड परिसर स्थित सभागार में 13 दिवसीय चूड़ी निर्माण प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है.

प्रतिनिधि, नारायणपुर. प्रखंड परिसर स्थित क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) सभागार में आरसीटी, जामताड़ा की ओर से 13 दिवसीय चूड़ी निर्माण प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है. सातवें दिन शनिवार को महिलाओं को मंगलसूत्र बनाने की विधि सिखाई गयी. प्रशिक्षण में कुल 35 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रशिक्षण महिलाओं को आजीविका और स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है, ताकि वे घर बैठे हस्तशिल्प के माध्यम से आय अर्जित कर सकें. मास्टर ट्रेनर नीमू देवी ने प्रतिभागियों को मंगलसूत्र निर्माण की बारीकियों से अवगत कराया. उन्होंने सामग्री चयन, डिजाइन तैयार करने और आकर्षक तरीके से तैयार करने की विधि की विस्तार से जानकारी दी. कहा प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद महिलाएं अपने-अपने गांव में रहकर चूड़ियां और मंगलसूत्र बनाकर अच्छी आमदनी कर सकेंगी. इससे परिवार के भरण-पोषण में सहयोग मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बनेंगी. मौके पर सुषमा देवी, मालती देवी, दीपाली देवी, उषा देवी, सावित्री देवी, सुमित्रा देवी, निर्मला देवी, मंजू देवी, पूनम देवी आदि महिलाएं उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >