महिलाओं ने लैंगिक समानता के प्रति किया जागरूक

जामताड़ा. महिलाओं को सामाजिक एवं लैंगिक समानता के प्रति जागरूक करने के लिए रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

जामताड़ा. सदर प्रखंड के दुलाडीह सीएलएफ में नयी चेतना 4.0 जेंडर अभियान अंतर्गत महिलाओं को सामाजिक एवं लैंगिक समानता के प्रति जागरूक करने के लिए रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सखी मंडल की महिलाओं ने रंगोली एवं शपथ कार्यक्रम किया. रंगोली एवं शपथ गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को टीम भावना, आत्मविश्वास, नेतृत्व व समान अधिकारों के महत्व का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में संकुल की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. रंगोली एवं शपथ के जरिए जेंडर समानता, आपसी सहयोग और सशक्तिकरण से जुड़े संदेशों को सहज रूप से समझा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >