महिलाएं सजग होंगी तो नशामुक्ति अभियान को मिलेगा बल : उपायुक्त

जामताड़ा उपायुक्त ने नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए सखी मंडल की महिलाओं को शामिल करने और नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

प्रतिनिधि, जामताड़ा

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में मादक पदार्थों की तस्करी एवं दुरुपयोग को रोकने को लेकर जिला एनकोर्ड समिति की बैठक हुई. उपायुक्त ने जिले में नशामुक्ति को लेकर विभिन्न स्तरों पर जागरुकता अभियान चलाने पर जोर दिया. कहा कि जेएसएलपीएस सखी मंडल की महिलाओं को नशा मुक्ति के मुहिम में शामिल करें, अगर महिलाएं सजग हो जाएं तो निश्चित तौर पर नशामुक्ति अभियान को बल मिलेगा. उन्होंने एसएचजी की बैठकों में नशामुक्ति के एजेंडा को शामिल करने का निर्देश दिया. कहा कि जमीनी स्तर पर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव को लेकर जागरूक करें. उपायुक्त ने जिले में शॉप्स एवं एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत दुकानों को निबंधित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स में औचक छापेमारी करते हुए प्रतिबंधित ड्रग्स की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने का निर्देश दिया. कहा कि राज्य सरकार निषिद्ध मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है. एसपी शम्भू कुमार सिंह ने बताया कि अवैध ड्रग्स के मामले में पुलिस द्वारा दो मामले में कार्रवाई सुनिश्चित की गई है. अवैध ड्रग्स एवं नशीले पदार्थ से जुड़े मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल कुमार, उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ आदि मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >