चिरेका में स्वच्छता ही सेवा के तहत वॉकथॉन का आयोजन

चिरेका में गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत वॉकथॉन का आयोजन किया गया.

मिहिजाम. चिरेगा में गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जन जागरुकता के लिए चिरेका खेल कूद संगठन की ओर से वॉकथॉन का आयोजन किया गया. चित्तरंजन क्लब से आर्चरी एकेडमी मैदान तक आयोजित इस वॉकथॉन में महाप्रबंधक हितेंद्र मल्होत्रा और चिरेका महिला कल्याण संगठन अध्यक्ष नमिता मल्होत्रा, खेल कूद संगठन के अध्यक्ष डॉ आरके मुखर्जी, सचिव रविंद्र प्रसाद सहित कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. केजी हॉस्पिटल चिरेका के आइडी वार्ड में स्वच्छता ही सेवा के तहत सफाई मित्रों के लिए हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया. मौके पर बड़ी संख्या में सफाई मित्रों का हेल्थ चेकअप किया गया. 20 सितंबर को भी सफाई मित्रों का हेल्थ चेकअप किया जायेगा. 01 अक्तूबर तक विभिन्न दफ्तरों, कारखाना में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >