19 नवंबर को मतदान कर्मी बूथों के लिए होंगे रवाना

मतदान कर्मियों को 19 नवंबर को डिस्पैच सेंटर समाहरणालय परिसर जामताड़ा तक उनके आगमन के लिए 18 नवंबर को बस प्रखंडों में भेजी जा रही है.

जामताड़ा. परिवहन कोषांग के नोडल अफसर सह डीटीओ मनोज कुमार ने बताया कि 20 नवंबर को जामताड़ा जिले में विधानसभा आम चुनाव के लिए मतदान की तिथि निर्धारित है. इसके लिए मतदान कर्मियों को 19 नवंबर को डिस्पैच सेंटर समाहरणालय परिसर जामताड़ा तक उनके आगमन के लिए 18 नवंबर को बस प्रखंडों में भेजी जा रही है. संबंधित पोलिंग पार्टी के सदस्यों को सूचित किया जाता है कि 19 नवंबर की प्रातः 05:00 बजे प्रखंड परिसर से प्रस्थान होने वाली बसों का उपयोग करते हुए जिला मुख्यालय जामताड़ा आना सुनिश्चित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >