मतदाता ध्यान दें! SIR 2026 में नाम जोड़ने का आखिरी मौका, 22-23 अगस्त को शिविर

झारखंड में SIR 2026 के तहत मतदाता सूची सुधार का अंतिम अवसर! 22-23 अगस्त को शिविर में नाम जोड़ें, बदलें या स्थानांतरित करें.

जामताड़ा . झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत मतदाताओं को आवश्यक सुधार और नामांकन का एक और अवसर मिलने जा रहा है . जिले के सभी मतदान केंद्रों पर द्वितीय एवं अंतिम शिविर का आयोजन 22 और 23 अगस्त को किया जाएगा . शिविर का संचालन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा . इस दौरान पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के साथ ही मतदान केंद्र से संबंधित आवश्यक बदलाव के लिए आवेदन कर सकेंगे .

18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों को नाम जुड़वाने का मौका

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के इच्छुक पात्र भारतीय नागरिक फॉर्म-6 और घोषणा पत्र भर सकते हैं . ऐसे नागरिक जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है अथवा जो 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हैं, वे इस प्रक्रिया के तहत आवेदन करने के पात्र होंगे .

इसके लिए आवेदक का झारखंड के किसी मतदान केंद्र क्षेत्र का सामान्य निवासी होना आवश्यक है . प्रशासन की ओर से विदेशी नागरिकों से SIR प्रक्रिया में भाग नहीं लेने की अपील की गई है .

परिवार के सदस्यों का एक ही बूथ पर हो सकेगा स्थानांतरण

यदि किसी मतदाता का वर्तमान मतदान केंद्र उसके घर से काफी दूर है या परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों की मतदाता सूची में दर्ज हैं, तो उन्हें नजदीकी एक ही मतदान केंद्र पर स्थानांतरित कराने के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है .

इससे परिवार के सदस्यों के नाम एक ही मतदान केंद्र क्षेत्र में दर्ज कराने की सुविधा मिल सकेगी . संबंधित मतदाता शिविर में पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं .

ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा

मतदाताओं को शिविर के अलावा ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी उपलब्ध है . इसके लिए ECINET ऐप के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है . इसके अलावा मतदाता आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाकर भी आवश्यक फॉर्म भर सकते हैं .

जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

SIR 2026 से जुड़ी किसी भी जानकारी, आवेदन प्रक्रिया या अन्य समस्या के लिए मतदाता 1950 अथवा 18003311950 टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं .

प्रशासन ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे 22 और 23 अगस्त को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर आयोजित अंतिम शिविर का लाभ उठाएं और मतदाता सूची में नाम, पता एवं मतदान केंद्र से संबंधित जानकारी को समय रहते दुरुस्त करा लें .


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >