जलसहिया को मतदाता जागरुकता की दिलायी गयी शपथ

स्वीप कार्यक्रम के तहत जलसहियाओं की हुई बैठक

फतेहपुर. स्वीप कार्यक्रम के तहत जलसहिया के साथ बैठक कर मतदाता जागरुकता की शपथ दिलायी गयी. बीडीओ प्रेम कुमार दास ने उपस्थित जलसहिया को निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान करने की शपथ दिलायी. कहा कि अपने-अपने गांव में मतदाता जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें. इससे लोग मतदान के महत्व को समझें व खुद के परिवार व रिश्तेदारों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें. लोकतंत्र के इस महापर्व में निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभायें. मौके पर पीएचइडी जेई, जल सहिया एवं अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >