गरीबों की समस्या के समाधान के लिए भाकपा को दें वोट : रवींद्र कुमार

नाला विधानसभा क्षेत्र से भाकपा उम्मीदवार कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया के पक्ष में महुलबना हटिया परिसर में चुनावी सभा का आयोजन किया गया.

फोटो: 07 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रविंद्र कुमार व अन्य प्रतिनिधि, बिंदापाथर नाला विधानसभा क्षेत्र से भाकपा उम्मीदवार कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया के पक्ष में महुलबना हटिया परिसर में चुनावी सभा का आयोजन किया गया. मौके पर भाकपा के राष्ट्रीय परिषद के नेता रवींद्र कुमार उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि नाला विधानसभा में भाकपा से विधायक रह चुके विश्वेश्वर खां का सपना था कि संपूर्ण नाला विधानसभा में कृषिकों की समस्या का समाधान करना है. इसके लिए उन्होंने अजय बराज योजना लेकर आये. आज भाकपा का उद्देश्य संपूर्ण नाला विधानसभा क्षेत्र में अजय बराज का पानी पहुंचाना है, ताकि किसानों की समस्या का समाधान हो सके. गरीब, खेतिहर मजदूरों की समस्या का समाधान करने के लिए भाकपा के पक्ष में मतदान करें. उम्मीदवार कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया ने कहा कि भाकपा हमेशा गरीबों के साथ खड़ा रहा है. गरीबों का दुख-दर्द समझने के लिए हम लोग जमीनी स्तर पर काम करते हैं, जबकि दूसरे पार्टी के लोग औद्योगिक घराने के लिए काम करते हैं. कहा कि नाला में प्रमुख पार्टियां धन बल के दम पर चुनाव जीतने चाहती है. मौके पर पशुपति कोल, सुदान मुर्मू, सत्य बेसरा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >