ग्रामीणों ने जामताड़ा-मिहिजाम सड़क निर्माण के सर्वे पर जताई आपत्ति

जामताड़ा. मिहिजाम-जामताड़ा निर्माण को लेकर हुए सर्वे पर ग्रामीणों ने आपत्ति जतायी है.

जामताड़ा. मिहिजाम के निर्मल महतो चौक से जामताड़ा के सतसाल तक 24 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण को लेकर जियाजोरी के ग्रामीणों ने सर्वे पर आपत्ति जताई है. लगभग 90 करोड़ लागत से बनने वाली सड़क मौजा नंबर- 5 जियाजोरी चारकपहाड़ी होते हुए निर्मल महतो चौक से होकर गुजरेगी. शनिवार को जियाजोरी गांव में आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए सर्वे पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई. ग्रामीणों का कहना है कि सर्वे में सड़क का मार्ग गलत तरीके से निर्धारित किया गया है, जिससे सड़क घुमावदार हो गई. दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी. सर्वे में गांव का एक मस्जिद और तीन कब्रिस्तान भी प्रभावित हो रहा है. ग्राम सभा में लिए गए निर्णय के अनुसार ग्रामीणों ने मांग की है कि वर्तमान सर्वे को रद्द किया जाए और नये सिरे से सर्वे किया जाए. नये सर्वे के दौरान मुखिया, समिति सदस्य, उप मुखिया की उपस्थिति होनी चाहिए. ग्राम सभा की अध्यक्षता श्यामलाल सोरेन ने की. ग्राम सभा में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के सर्वे पर आपत्ति जताते हुए फिर से सर्वे कराने का प्रस्ताव पारित किया. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनकी आपत्तियों पर ध्यान दिया जाए. सड़क निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >